बिसौली: रानेट पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौके पर हुई मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के रानेट पुल के पास गुरुवार को शाम 7बजे करीब एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार अशोक पुत्र कालीचरण निवासी सूरपुर थाना धनारी, जनपद संभल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में अबधेश उर्फ गोविंद पुत्र भगवान दास निवासी परोली थाना बिसौली और निहाल सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी अलेहपुर थाना बल्ला हुए घायल।