देहरादून: पांचों लोकसभा सीटों पर आ रहे रुझान के बाद बीजेपी मुख्यालय में जश्न का माहौल
उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर आ रहे रुझान के बाद बीजेपी मुख्यालय में जश्न का माहौल है। बता दें की बीजेपी का लगातार मार्जिन बढ़ रहा है।अल्मोड़ा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा 2,08,813 वोटो से आगे। गढ़वाल लोकसभा सीट पर अनिल बलूनी 1,30,123 वोटो से आगे। हरिद्वार सीट से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत 94,543 वोटो से आगे। नैनीताल सीट से अजय भट्ट आगे।