धार: धार में अखिल भारतीय बलाई महासंघ का कार्यक्रम, अनाथ आश्रम में बच्चों संग भोजन किया
धार में अखिल भारतीय बलाई महासंघ का मानवीय सेवार्थ कार्यक्रम,अनाथ आश्रम में जन्मदिन पर बच्चों संग भोजन प्रसादी। अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के धार प्रवास के अवसर पर समाजजनों द्वारा धार के पीपलखेड़ा स्थित अनाथ आश्रम में सेवार्थ कार्यक्रम आयोजित किया गया।जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आश्रयस्थ बच्चों को भोजन प्रसादी करवाई गईं।