आरा: उदवतनगर गांव के समीप सड़क पार करते समय बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, घायल महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Feb 20, 2025 गुरुवार दोपहर 3:00 बजे उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवतनगर गांव के समीप सड़क पार करने के दौरान अनियंत्रित बाइक सवार ने महिला उदवंतनगर गांव निवासी ललन राम की पत्नी मालती देवी को टक्कर मार दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला को आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती जहां इलाज चल रहा है