पीथमपुर: पीथमपुर में डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजन किया गया, जलाशयों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Pithampur, Dhar | Oct 27, 2025 पीथमपुर में उत्तर भारतीय समुदाय द्वारा छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया। सोमवार शाम श्रद्धालुओं ने 36 घंटे के निर्जला उपवास के बाद डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान शहर के कई जलाशयों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।