बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मे रेस्क्यू की गई चार वर्षीय बाघिन को दमना क्षेत्र के जंगल मे छोड़ा गया है जहां से उसे बीते शुक्रवार को रेस्क्यू किया गया था।पहले इस बाघिन को राजस्थान भेजने की तैयारी चल रही थी,लेकिन उसके मिलनसार व्यवहार को देखते हुए विशेषज्ञों ने इसे दूसरे राज्य में शिफ्ट करना असुरक्षित माना है।