कानपुर: पिता ने स्कूल जाने के लिए छात्र को उठाया, नाराज छात्र ने मौत को लगा लिया गले
चकेरी थाना क्षेत्र में पिता ने बेटे से स्कूल जाने के लिए कहा, तो वह नाराज हो गया। उसने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक कक्षा नौ का छात्र था। मृतक बच्चे के पिता ने बताया कि मंगलवार सुबह 6 बजे स्कूल जाने के लिए उठाया था जिससे नाराज होकर दूसरे कमरे में जाकर दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं है।