बरेली: रमित शर्मा बने एडीजी जोन बरेली, अपराधियों पर टूटेगा कहर, भ्रष्ट पुलिस वालों पर कसी जाएगी नकेल
यूपी में देर रात 11 IPS अफसरों के तबादले किए गए हैं। लखनऊ और प्रयागराज समेत कई जिलों के पुलिस कमिश्नर बदल दिए गए हैं। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर IPS रमित शर्मा को बरेली जोन का एडीजी बनाया गया है। बता दें पिछले दो साल से उनके कार्यकाल में प्रयागराज में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई। वहीं अब उन्हें बरेली जोन की कमान सौंपी गई है।