ग्राम बल्हौंड़ से 28 वर्षीय युवक सिद्ध नारायण पटेल पिता रामप्रकाश पटेल निवासी ग्राम बल्हौंड़ के द्वारा घर मे बिना बताए अचानक कहीं चले जाने का मामला सामने आया है।युवक के घर वापस न आने पर पतासाजी की गई लेकिन उसका कहीं भी पता नही चला जिसके बाद मामले की सूचना पर थाना मानपुर मे युवक की गुमशुदगी दर्ज की गई है, गुमशुदा की पतासाजी की जा रही है।