बेगूसराय: वासुदेवपुर-चांदपुरा में जमीनी विवाद में फायरिंग और लाठियों की बरसात में पिता पुत्र समेत 04 घायल, छानबीन में जुटी पुलिस
बेगूसराय में भूमि विवाद को लेकर एक बार फिर खून के रिश्ते शर्मसार होते नजर आ रहे हैं. मामूली जमीन की विवाद में सगे भाई ने भाई को धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया और इससे भी मन नहीं भरा तो दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की.।घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हैबतपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 13 बासुदेवपुर चांदपुरा गांव की है.