गिरिडीह: महावीर जयंती पर बड़ा चौक स्थित जैन मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई
गिरिडीह में महावीर जयंती के अवसर पर बड़ा चौक स्थित जैन मंदिर से सोमवार सुबह 10 बजे एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची। इस यात्रा में जैन समाज के महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए, जो भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।