शाहजहांपुर: दो स्वर्ण से चमका शाहजहांपुर का सितारा, आदित्य का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
शाहजहांपुर। राज्य स्तरीय अंडर-20 5 किमी वॉक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शाहजहांपुर के खिलाड़ी आदित्य कुमार ने पीलीभीत में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इससे पहले भी उन्होंने प्रयागराज में आयोजित जूनियर वर्ग की 5 किमी वॉक में स्वर्ण हासिल किया था। वित्तीय वर्ष 2025-26 में दो स्वर्ण पदक जीतकर आदित्य ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया है।