नगर के बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार डंफर सड़क किनारे स्थित दुकान में घुस कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद लोगों ने पाया कि डंफर चालक भांग के नशे में पूरी तरह से धुत्त था जिसके कारण यह हादसा हो गया ।