रामपुर: सिविल लाइन क्षेत्र में दिल्ली से अयोध्या जा रहे छोटा हाथी वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, एक युवक घायल
Rampur, Rampur | Nov 28, 2024 दिल्ली से अयोध्या जा रहे छोटा हाथी वाहन को एक ट्रक ने ओवरटेक के दौरान टक्कर मार दी जिससे छोटा हाथी सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को नेशनल हाईवे की एंबुलेंस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।।घटना गुरुवार की सुबह 10:00 बजे की बताई जा रही है। घटना के फौरन बाद एंबुलेंस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया है। इलाज चल रहा है।