बदायूं: म्याऊं और ढका गांव के बीच बाइक सवार ने साइकिल सवार किसान को टक्कर मारी, इलाज के बाद घर पर हुई मौत
Budaun, Budaun | Nov 17, 2025 बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के ढका गांव के रहने वाले 55 वर्षीय सुखपाल पुत्र बेनीराम खेती बाड़ी का कार्य करते थे। थाना अलापुर क्षेत्र के म्याऊं और ढका गांव के बीच बाइक सवार ने सुखपाल को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन अपने घर सुखपाल को घर लेकर गये। तो घर पर उसकी मौत हो गई।