दरभंगा: अल्लपट्टीचौक के पास दवा की दुकान के सामने से दवा कंपनी के प्रतिनिधि की बाईक चोरी हो गई
बेता सहायक थाना क्षेत्र के अल्लपट्टी चौक के पास दवा की दुकान के सामने से दवा कंपनी के प्रतिनिधि की बाईक चोरी हो गई। विवि थाना क्षेत्र के डेनवी रोड लालबाग के रहने वाले प्रकाश लाल दास ने आवेदन में बताया है कि डॉक्टर के क्लीनिक के पास बाइक लगाकर डॉक्टर से मुलाकात कर लौटे तो बाइक बीआर 07 एएफ 3788 गायब था। काफी खोजबीन की लेकिन बाइक नहीं मिला।