जांजगीर: सिविल सर्जन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों ने काम बंद कर किया प्रदर्शन
आज बुधवार की सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार जिला अस्पताल में बड़ा हंगामा खड़ा हो गया है। अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के खिलाफ डॉक्टरों और नर्सों ने मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि सिविल सर्जन उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं और अपने प्रभाव का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी को लेकर अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ नर्सों ने काम बंद कर विरोध ।