अमरोहा: मीटर रीडरों को कई माह से नहीं मिली सैलरी, उन्होंने एसपी से की शिकायत
Amroha, Amroha | Oct 4, 2025 आपको बता दें कि अमरोहा में शनिवार दोपहर बारह बजे तमाम मीटर रीडरों ने कई माह से सैलरी नहीं मिलने पर एसपी को शिकायती पत्र सौंपा है। साथ ही कहा है कि उन्होंने एक फर्म के जरिए काम किया था। लेकिन अब सैलरी नहीं मिल रही है। साथ ही आरोप लगाया कि सैलरी मांगने पर फर्म के कर्मचारी अभद्रता करते है। साथ ही मांग उठाई कि सभी मीटर रीडरों को बकाया सैलरी दिलाई जाए।