खगड़िया: मारवाड़ी युवा मंच शाखा के नए अध्यक्ष बने नवीन गोयनका, बैठक में चुनाव हुआ
मारवाड़ी युवा मंच शाखा खगड़िया की शहर के अग्रसेन भवन में सोमवार को दिन के चार बजे हुई बैठक में सत्र 2025- 2026 के लिए मारवाड़ी युवा मंच शाखा खगड़िया के नवनिर्वाचित शाखा पदाधिकारियो का चयन चुनाव पदाधिकारी अरुण दहलान और प्रशांत खंडेलिया की देखरेख में किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष नवीन गोयनका, सचिव कृष्णा बंका और कोषाध्यक्ष अनुराग सुल्तानिया को चुना गया।