अमरोहा जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार रात को पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त के अवसर पर लाइव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा देशभर के किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि जारी की गई, जिसका लाभ अमरोहा जनपद के करीब 2 लाख 61 हजार किसानों को मिला।