बेगूसराय: हड़ताली चौक पर अजगर सांप मिलने से मची अफरा-तफरी, DFO की टीम ने किया रेस्क्यू
हड़ताली चौक पर अचानक अजगर सांप मिलने से अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. वहां सांप देखने के लिए आमलोगों की भीड़ जमा हो गई. इस बात की जानकारी तुरंत डीएम रोशन कुशवाहा को दी गई. डीएम के निर्देश के बाद डीएफओ की टीम हड़ताली चौक पर आकर अजगर सांप को रेस्क्यू किया. इस संबंध में स्थानीय दुकानदार ने बताया कि बरसात की वजह से अचानक एक अजगर सांप हारताली चौक पर निकल आया.