नागौर: नागौर के राजकीय खेल स्टेडियम में अंतराष्ट्रीय योग दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिला कलेक्टर सहित सभी अधिकारी रहे मौजूद
Nagaur, Nagaur | Jun 21, 2024 नागौर जिला मुख्यालय के राजकीय खेल स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नागौर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित, नागौर एडीएम चंपालाल, एडिशन एसपी सुमित कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि संगठन व आमजन मौजूद रहे और योगाभ्यास किया। जिला कलेक्टर ने कहा हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए।