करनाल: थाना सदर एरिया से वाहन चोरी करने की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Karnal, Karnal | May 7, 2024 थाना सदर एरिया से वाहन चोरी करने की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । जांच अधिकारी रोहतास ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से तीन ई रिक्शा और चार मोटरसाइकिल बरामद की गई है । फिलहाल इनको कल अदालत में पेश कर डिमांड पर लेने की कोशिश की जाएगी ताकि आगे पूछताछ की जा सके।