तेलखारा निवासी सीताराम महतो के 24 वर्षीय पुत्र विनय कुमार की सिलिगुड़ी में 1 फरवरी की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी सोमवार को अपराह्न करीब 5.30 बजे दी।रोजगार की तलाश में 15 दिन पहले चचेरे भाई के साथ गए विनय कार चालक का काम कर रहे थे।2वाहनों की टक्कर से गाड़ी में दबने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घर का इकलौता बेटा होने से परिवार में कोहराम मच गया।