मथुरा: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, कलेक्ट्रेट पर डेरा
उत्तर प्रदेश आँगनबाड़ी श्रमिक संघ सम्बद्ध एटक के बैनर तले बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को अपनी मांगों का पुलिंदा सौंपा। मांग सिर्फ पैसे की नहीं, बल्कि सम्मान और हक की है। 30 हजार वेतन, सरकारी कर्मचारी का दर्जा और पेंशन की मांग के साथ-साथ उन्होंने 'पोषण ट्रैकर' की खामियों पर भी हमला बोला