समस्तीपुर शहर में मा अन्नपूर्णा सेवा संस्थान की ओर से थानेश्वर स्थान महादेव मंदिर में मासिक भंडारे का आयोजन किया गया. इसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य का लाभ उठाया. कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना से हुई. इसके उपरांत मुख्य अतिथि स्थानीय निबंधन कार्यालय के रजिस्ट्रार अमित कुमार मंडल ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया