दरभंगा: दवा व्यवसायी से मारपीट मामले में दो दरोगा निलंबित, बड़ी कार्रवाई
दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना में दवा व्यवसायी आनंद कुमार खेतान के साथ कथित मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी अंकित चौधरी और दरोगा मनोज कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि वाहन का चालान कटने के बाद दवा व्यवसायी आनंद कुमार खेतान जानकारी लेने थाना पहुंचे थे, जहां उनके साथ मारपीट की घटना हुई थी।