फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम गागेपुरा निवासी महिला को दहेज के लिए ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाला, केस दर्ज
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम गागेपुरा निवासी प्रियांशी ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया उसका विवाह सत्यम मिश्रा पुत्र संतोष मिश्रा निवासी ग्राम मोहमदी थाना बिनावर जिला बदायूं के साथ हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुआ था विवाह के बाद से ही दहेज के लालची ससुराल वालों ने पीड़िता को मारपीट के घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी