बदायूं: बदायूं के करखेडी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हुए
Budaun, Budaun | Nov 13, 2025 बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के बांस बरोलिया के रहने वाले 55 वर्षीय ब्रह्मानंद पुत्र चर्तुभुज अपने 23 वर्षीय बेटे रोहित के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी थाना वजीरगंज क्षेत्र के करखेडी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। जिससे ब्रह्मानंद व उनका बेटा रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए ।