बिहारीगंज नगर पंचायत की बोर्ड बैठक उपमुख्य पार्षद सहित कई वार्ड पार्षदों ने पुरानी योजनाओं का लेखा-जोखा न मिलने पर सामूहिक बहिष्कार कर दिया। पार्षदों ने सीसीटीवी, आवास योजना और अन्य कार्यों में अनियमितताओं का आरोप लगाया। जिसके कारण बैठक रद्द करनी पड़ी। ईओ ने कहा जल्द पुनः बैठक होगी।मुख्य पार्षद ने आरोपों को निराधार बताया और जल्द नई बैठक बुलाने की बात कही।