नागौर: बाराणी गांव में एक मकान में तोड़फोड़ कर आग लगाने का सदर थाने में हुआ मामला दर्ज, पुलिस ने मामला दर्ज कर की जांच शुरू
Nagaur, Nagaur | Jun 29, 2024 नागौर के बाराणी गांव में एक मकान में तोड़फोड़ कर आग लगाने का सदर थाने में मामला दर्ज हुआ। इस दौरान पीड़ित ओमप्रकाश सिंह ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसका मकान बाराणी गांव में माताजी मंदिर के पास है,लेकिन मकान में कोई रहता नहीं है। इसी दौरान उसकी भतीजी मकान पर गई तो वहां पर मकान में तोड़फोड़ की गई और घर में रखा कीमती सामान भी जला दिया गया।