नागौर: अमरपुरा के मालगांव स्थित बोरानाडा से ढाकों की ढाणी तक सड़क से अतिक्रमण हटाने को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन
Nagaur, Nagaur | Jun 29, 2024 नागौर जिले के अमरपुरा गांव के मालगांव स्थित बोरानाडा से ढाकों की ढाणी तक सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नागौर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में बताया कि कुछ लोगों द्वारा दबंगई करते हुए सड़क पर तारबंदी कर अतिक्रमण कर लिया गया।