बदायूं: म्याऊं बस स्टैंड पर कार से कीचड़ के छीटे पड़ने पर पांच लोगों ने युवक को लात-घूसे, दराती मारकर घायल किया
Budaun, Budaun | Apr 8, 2024 बदायूं के थाना उसावा क्षेत्र के सेंधामई गांव के रहने वाले 24 वर्षीय मोहित प्रताप पुत्र अरविंद कुमार अपने पड़ोस के चाचा शुभम के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। अलापुर की तरफ से कार से तपन व पारश व तीन अन्य लोग आ रहे हैं। तेज रफ्तार कार से कीचड़ के छीटे मोहित व उसके चाचा शुभम पर पड़ गए। मोहित ने कार रूकवाकर छीटे पड़ने की शिकायत की।