गढ़वा: विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने पंचायत सहायकों की दयनीय आर्थिक स्थिति पर सदन में उठाई आवाज़
Garhwa, Garhwa | Dec 10, 2025 झारखंड के पंचायत सहायकों को अभी भी मात्र ₹2500 प्रतिमाह की प्रोत्साहन राशि मिल रही है, जिसके कारण उन्हें अपने परिवार का भरण–पोषण करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना या बीमारी की स्थिति में किसी प्रकार की आर्थिक सहायता उपलब्ध न होना भी चिंता का विषय बना हुआ है।इस मुद्दे को बुधवार की दोपहर करीब 12बजे विधानसभा में उठाते हुए विधायक नरेश