जगाधरी: प्रताप नगर बस दुर्घटना में घायल छात्राओं से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने वीडियो कॉल पर की बात
2 दिन पहले प्रताप नगर में बस एक्सीडेंट में घायल छात्रों से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने वीडियो कॉल के माध्यम से उनके हाल-चाल के बारे में जाना और दुर्घटना की विस्तार पूर्वक जानकारी ली। उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिलाया के इस को लेकर हरियाणा सरकार के साथ यमुनानगर के जीएम से भी बात करेंगे। ताकि बसों की संख्या वहां बढ़ाई जा सके।