बेरमो अनुमंडल अंतर्गत फुसरो शहर में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बेरमो थाना के सामने दो गुटों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। रात 10 बजे बताया गया कि किसी बातों को लेकर आपसी कहासुनी हुई। देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई, जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।