पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन गोलंबर पर अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, हुई मारपीट
अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम और स्थानीय दुकानदारों के बीच शुक्रवार को पटना जंक्शन गोलंबर पर जमकर झड़प और मारपीट हुई है. पटना जंक्शन के पास भारी हंगामा होने से आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है. सड़कों पर बेतरतीब तरीके से दुकानें लगाने वाले रेहड़ी-पटरी वालों का अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम ने अभियान चलाया है. इसी को लेकर भारी हंगामा हो गया.