चायल: कौशांबी: चायल तहसील के डहिया गांव में भीषण आग, गरीब का आशियाना जलकर हुआ राख
कौशांबी जनपद के चायल तहसील अंतर्गत डहिया गांव में सोमवार शाम 7 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक गरीब परिवार का आशियाना आग की भेंट चढ़ गया।बताया जा रहा है कि घर के सभी सदस्य खेत पर काम करने गए थे, इसी दौरान चूल्हे की चिंगारी से अचानक आग लग गई।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। मंगलवार 12 बजे मिली जानकारी!