मैनपुरी की जेल चौराहे स्थित डाकखाने के पास दिव्यांगों ने होली मिलन समारोह का कार्यक्रम किया। वहीं होली मिलन समारोह में सभी दिव्यांगों ने एक दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर होली की बधाई दी। वही इस मौके पर दिव्यांग महिलाएं और पुरुष भी कार्यक्रम में मौजूद दिखे।