गोला: CHC बड़हलगंज ने अज्ञात बुजुर्ग को दी त्वरित चिकित्सा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया रेफर, बायां पैर था संक्रमित
बड़हलगंज (गोरखपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज द्वारा एक बार फिर यह साबित किया गया कि सीमित संसाधनों के बावजूद मरीजों को समय पर चिकित्सा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। शाम करीब 7:30 बजे एक अज्ञात बुजुर्ग मरीज को CHC एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाया गया, जिसकी हालत अत्यंत गंभीर थी।