मामला पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहतरा का है। जहाँ शुक्रवार कि शाम 07 बजे के करीब एक तेज रफ़्तार बाइक सवार व्यक्ति सड़क पर बैठी मवेशी से टकराकर गिरकर घायल हो गया। जिसको घायल अवस्था में ईलाज के लिए डायल 112 कि टीम नें पंडरिया के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया है।