पवई: पंन्ना में हुए ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
Pawai, Panna | Jun 2, 2024 खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आज सुबह छत्रसाल स्टेडियम पन्ना के इनडोर हॉल क्रमांक 02 में समापन हुआ। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सांई कृष्ण एस थोटा, जिला पंचायत सीईओ संघ प्रिय सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, यातायात प्रभारी नीलम लक्षकार भी उपस्थित रहीं।