बांदा: अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में महिला आरक्षियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
Banda, Banda | Jan 8, 2025 पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज की अध्यक्षता में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस लाइन सभागार में दिन मंगलवार को महिला आरक्षियों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है।