बागपत: बड़ौत रोड स्थित दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, हादसे में एक होमगार्ड की मौत और दो युवक गंभीर रूप से घायल
Baghpat, Bagpat | Apr 20, 2025 बड़ौत रोड स्थित दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर शनिवार की देर रात करीब 11 बजे दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें होमगार्ड अनुज निवासी ग्राम सिसाना की मौत व उसका चचेरा भाई जोनी तथा अबुजर निवासी मुगलपुरा बागपत घायल हुए। वहीं होमगार्ड अनुज की मौत की जानकारी मिलने पर परिजन व ग्रामीणों की मौके पर भीड़ एककित्र हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।