तारानगर: तारानगर गांधी नहर परियोजना के अधिशासी अभियंता को अधीक्षण अभियंता पद पर पदोन्नति, IGNP ऑफिस में सम्मानित कर दी गई विदाई
इंदिरा गांधी नहर परियोजना तारानगर में अधिशासी अभियंता पर कार्यरत प्रभु सिंह राठौड़ की अधीक्षण अभियंता पद पर पदोन्नति होने पर आईजीएनपी गेस्ट में विदाई कार्यक्रम हुआ। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने अधीक्षण अभियंता को बधाई देकर विदाई दी।अधिशासी अभियंता वीर नारायण, अजीतसिंह राठौड़, महावीर पूनिया। वीर बहादुर सिंह राठौड़ समेत अन्य मोजूद रहे।