मोतिहारी: छतौनी बस पड़ाव में दिल्ली से पहुँची नमस्ते बिहार बस से भारी मात्रा में बियर पुलिस ने किया बरामद
दिल्ली से मोतिहारी के छतौनी बस पड़ाव में पहुँची नमस्ते बिहार बस से छतौनी पुलिस ने भारी मात्रा में बियर बरामद किया है। गुप्त सूचना पर पीएसआई मुकेश कुमार ने छापेमारी कर भारी मात्रा में बियर बरामद किया है। वही चकमा देकर बस का ड्राइवर फरार हो गया जबकि खलासी को पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि भारी मात्रा में बियर जब्त किया गया है।