फतेहाबाद: डौकी के मल्हेला राजपूत और चितौरा गांव के बीच सड़क दुर्घटना में किसान की मृत्यु, एक व्यक्ति घायल
सरवतपुर बमरौली कटारा निवासी 60 वर्षीय किशन सिंह पुत्र बाबू लाल अपने साथी सोमवीर पुत्र प्रताप सिंह निवासी समोगर बमरौली कटारा के साथ शनिवार को रहनावाली देवी मंदिर करने के लिए बाइक से गये थें। लौटते समय मल्हैला राजपूत के पास चितौरा की ओर आ रही कार ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी । जिससे किशन सिंह की मौके पर मौत हो गई। वहीं सोमवीर घायल हो गए।