गोराबाजार अंतर्गत वाटर बॉक्स रोड, धोबीघाट निवासी 63 वर्षीय कांति सारा की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 21 दिसंबर 2025 को घर में आग सेंकते समय महिला गंभीर रूप से झुलस गई थी। घटना के तुरंत बाद उनकी बेटी पूनम ने उन्हें उपचार हेतु मोहनलाल हरगोविंद दास अस्पताल में भर्ती कराया था, जहाँ पिछले डेढ़ महीने से उनका इलाज चल रहा था।