अरवल: अरवल में वैश्य अति पिछड़ा एकता मंच की बैठक, समाज के हक और अधिकार के लिए एकजुट होने का आह्वान
Arwal, Arwal | Aug 31, 2025 अरवल जिले में आयोजित वैश्य अति पिछड़ा एकता मंच की बैठक में समाज के नेताओं ने सभी उपजातियों को संगठित होकर समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और राजनैतिक अधिकार प्राप्त करने की अपील की। बैठक में वक्ताओं ने बिहार सरकार द्वारा सुढ़ी जाति को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करने के लिए आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया।