मयूर विहार: मयूर विहार :- हाई प्रोफाइल महिला रिसीवर पटना से गिरफ्तार, चोरी की 9 लग्जरी गाड़िया बरामद
दिल्ली एनसीआर के आटोलिफ्टर से चोरी की लग्जरी गाड़ी खरीद कर उसे दूसरे राज्यों बेचने वाली एक महिला रिसीवर को पूर्वी दिल्ली की एंटी नारकोटिक्स सेल ने बिहार के पटना से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर क्रेटा,फॉर्च्यूनर सहित चोरी की 9 लग्जरी गाड़ी बरामद हुई है. डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान लवली सिंह के तौर हुई है.